हरदोई: कासिमपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hardoi Kasimpur police arrested accused with illegal weapon

हरदोई जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कासिमपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने अवैध हथिया रखने और तस्करी से जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
किये गए आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।
पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज आगे की कानूनी कारवाही की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत 22 मार्च 2026 को थाना कासिमपुर पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान सलमान पुत्र दिलदार निवासी ग्राम सोनमौंडा निवासी हाजी कॉलोनी गड़ी बनिया थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ के रूप में हुई तलाशी के दौरान आरोपियों के पास अवैध हथियार बरामत हुए जिसके बाद उन्हें तुरंत हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान के पास से एक अवैध तमंचा 115 बोर तथा जिंदा कारतूस बरामत हुआ
थाना कासिमपुर पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस गिरफ्तारी में थाना कासिमपुर की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में उपनिरीक्षक अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक विनोद शर्मा, हेड कांस्टेबल रत्न सिंह, हेड कांस्टेबल जयकरण कुशवाहा, हेड कांस्टेबल बृजेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Leave a Comment