
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ये ऐलान किया है की शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए अब ₹18,000 प्रति माह देने का निर्णय लिया गया है। वहीं, अनुदेशकों को ₹17,000 प्रतिमाह मानदेय दिया अनुदेशकों को ₹17,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा
बताया जा रहा है कि लगभग 9 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह फैसला लिया गया है, जिससे लाखों शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा।
क्या है नया फैसला?
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के इस फैसले के तहत अब:
- शिक्षा मित्रों को ₹18,000 प्रति माह मानदेय मिलेगा
- अनुदेशकों को ₹17,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा
इससे पहले शिक्षा मित्रों को लगभग ₹10,000 और अनुदेशकों को ₹9,000 तक मानदेय दिया जाता था।
कितने लोगों को मिलेगा लाभ?
इस फैसले से उत्तर प्रदेश के करीब 1.70 लाख शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को फायदा मिलने की संभावना है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।
कब से लागू होगा नया मानदेय?
सरकारी घोषणा के अनुसार नए मानदेय को जल्द ही लागू किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
क्या होगा असर?
- शिक्षा मित्रों की आर्थिक स्थिति में सुधार
- शिक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन
- सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती